मकर संक्रांति विशेष: महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास, जानिए कौन हैं ‘संक्रांति देवी’ और क्यों यह पर्व हर साल एक ही तारीख पर आता है?
पांढुर्णा। देशभर में मकर संक्रांति का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाता है। तिल-गुड़ की मिठास और पतंगों की उड़ान के बीच अक्सर हम इस पर्व के पीछे छिपे गहरे इतिहास और विज्ञान को भूल जाते हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2026 को मनाई जा रही है। ‘पांढुर्णा वॉच’ आज आपको बता रहा है इस पर्व का पौराणिक इतिहास, संक्रांति देवी का रहस्य और इस तारीख का खगोलीय विज्ञान। 1. इतिहास और पौराणिक महत्व: महाभारत से लेकर पिता-पुत्र के मिलन तक मकर संक्रांति का
