सौंसर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पास्को एक्ट के जघन्य आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

पांढुर्णा/सौंसर: पांढुर्णा जिले में पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी के मार्गदर्शन में, सौंसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौंसर श्रीमति प्रियंका पांडे के नेतृत्व में, थाना सौंसर में पास्को एक्ट (POCSO Act) के तहत दर्ज अपराध के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

​सौंसर थाना पुलिस द्वारा दिनांक 01/01/2025 को गंभीर धाराओं 64(2)(m), 65(1), 78(1) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4, 5 (I), 6 के तहत अमन खान नामक आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर नाबालिका का पीछा करने और शारीरिक संबंध बनाने जैसे घिनौने अपराध का आरोप था।

पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार?

​अपराध दर्ज होते ही, थाना प्रभारी निरी. रुपलाल उईके के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सक्रियता और तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही आरोपी अमन खान पिता असलम खान, उम्र 25 साल, निवासी मोहगांव को धर दबोचा।

सराहनीय पहल:

पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि, “नाबालिगों के प्रति होने वाले अपराधों में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

 

​गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सौंसर पुलिस की इस त्वरित और निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

अभिनंदन के पात्र पुलिस टीम:

​इस महत्वपूर्ण सफलता में निम्न पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही:

  • निरी. रुपलाल उईके (थाना प्रभारी, सौंसर)
  • उनि रवि वट्टी (थाना सौंसर)
  • आर. अखिलेश प्रताप सिंह (थाना सौंसर)
  • आर. रवि टेकाम (थाना सौंसर)

​यह खबर समाज में यह संदेश देती है कि पुलिस नाबालिगों के सुरक्षा के प्रति अत्यंत गंभीर है और ऐसे मामलों में तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

और पढ़ें

और पढ़ें