वन ग्रामों के विकास, पट्टा वितरण एवं राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

पांढुर्णा / 29 मई 2026/
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभा कक्ष, पांढुर्णा में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व एवं वन विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा एवं नेहा सोनी, एसडीओ वन विभाग श्री चंचल पवार, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा सहित राजस्व एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वन ग्रामों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने एवं पट्टा वितरण पर विशेष जोर
बैठक में वन ग्रामों में निवासरत ऐसे व्यक्तियों के संबंध में समीक्षा की गई, जिनके पास रहवास हेतु पट्टा उपलब्ध नहीं है। पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदाय किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में 14 वन ग्राम चिन्हित किए गए, जिनमें निवासरत पात्र व्यक्तियों को पट्टा उपलब्ध कराए जाने के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि चिन्हित 14 वन ग्रामों में ई-टोकन के माध्यम से खाद आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही वन ग्रामों में उपलब्ध समस्त पट्टों की जानकारी संकलित करने हेतु राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वन ग्रामों को शहरी स्तर की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य करने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन की कार्यवाही को संयुक्त रूप से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वन ग्रामों में अन्य परम्परागत वन निवासियों के वन अधिकार पट्टों के नियमानुसार नवीनीकरण की कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने नवीनीकरण की कार्यवाही वन ग्राम बालापुर से प्रारंभ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में राजस्व प्रकरणों अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। राजस्व प्रकरणों एवं पंजीयन के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए भूमि आवंटन प्रकरणों पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने राजस्व वसूली कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं राजस्व मामलों में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में नजूल पट्टों से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

और पढ़ें

और पढ़ें